प्रयागराज के महाकुंभ को लेकर शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने की बड़ी घोषणा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आसनसोल के काली पहाड़ी स्थित मां घाघर बुड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की इस मौके पर अपने सोशल मीडिया पेज पर कृष्णा प्रसाद ने एक ऐसी घोषणा की जिसके कारण आसनसोल बहुत जल्द एक ऐतिहासिक घटना का साक्षी होने वाला है कृष्णा प्रसाद ने कहा कि इन दिनों पूरा विश्व प्रयागराज से अद्भुत दृश्यों का साक्षी बन रहा है। प्रतिदिन करोड़ों लोग प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान कर रहे हैं और आगामी 26 फरवरी यानी महाशिवरात्रि के अवसर पर भी भक्त और श्रद्धालु करोड़ों की संख्या में प्रयागराज में पुण्य स्नान करेंगे इस विरल मुहूर्त में पश्चिम बर्धमान जिले के पुण्यार्थी भी प्रयागराज में पुण्य स्नान कर सकें इसका प्रबंध करने के लिए उन्होंने पश्चिम बर्धमान जिले के 9 विधानसभा क्षेत्र में से हर एक क्षेत्र से दो-दो बसें खुलेंगी। उन्होंने कहा कि सभी पुण्यार्थियों को पश्चिम वर्तमान जिले से पूरी सुरक्षा के बीच प्रयागराज ले जाया जाएगा वहां पर स्नान करने का प्रबंध करवाया जाएगा इसके उपरांत उन सभी को सुरक्षित तरीके से वापस पश्चिम बर्दवान ले आया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर देश के प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्रीय रेल मंत्री रेलवे बोर्ड के चेयरमैन तथा आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम को पत्र लिखेंगे जिससे की आसनसोल से प्रयागराज तक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जाए उन्होंने कहा कि जिस दिन मंदिर परिसर से प्रयागराज जाने के लिए बस निकलेगी उस दिन मंदिर परिसर में 251 कुंडलिय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि शिल्पांचल के 51 पुरोहित यज्ञ करवाएंगे उन्होंने कहा कि क्योंकि 26 फरवरी यानी महाशिवरात्रि को अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं और इतने बड़े कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए समय बहुत कम है इसलिए बड़ी सक्रियता के साथ तैयारी शुरू कर दी गई है इसे लेकर मंगलवार यानी 4 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे कल्ला बाईपास में उनके आवासीय जमीन पर एक बैठक का आयोजन किया जाएगा इस बैठक में महाकुंभ जाने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की जाएगी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बैठक में दुर्गापुर से लेकर बराकर तक लोगों को बुलाया गया है कृष्ण प्रसाद ने विश्वास जताया कि पश्चिम बर्धमान जिले के नौ विधानसभा क्षेत्र के लोग महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर प्रयागराज में पुण्य स्नान का लाभ उठा पाएंगे












