डीआरएम चेतनानंद सिंह ने की प्रेस मीट कहा रेलवे यात्रीयों की सुरक्षा को देती है सर्वोच्च प्राथमिकता:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने आज डीआरएम कार्यालय में एक प्रेस मीट की इस मौके पर उन्होंने बजट के बाद आसनसोल रेल मंडल को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें रखीं उन्होंने कहा कि रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर हर एक क्षेत्र में यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है उन्होंने इसके लिए अंडाल रेलवे स्टेशन का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों पर सिलेंडर का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है इसके लिए रेलवे मंत्रालय द्वारा कड़े कानून बनाए गए हैं और ट्रेनों पर और स्टेशन परिसर में भी सिलेंडर का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है लेकिन अंडाल रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने देखा जाता है कि बहुत सी ऐसी खाने की दुकान लगाई गई है जो सिलेंडर का इस्तेमाल कर खाना बनाते हैं वह बेहद खतरनाक है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है उन्होंने साफ कहा कि रेलवे प्रशासन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा क्योंकि इससे रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा की रेलवे स्टेशन के गेट के सामने इस तरह से सिलेंडर का इस्तेमाल ना हो












