वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासु ने आम बजट को बताया जन विरोधी:
1 min read
आसनसोल :टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने आम बजट पर अपनी राय जाहिर करते हुए इसे जन विरोधी करार दिया। आसनसोल बाजार में जीटी रोड के किनारे टीएमसी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहां की भाजपा से उनको ऐसी ही उम्मीद थी कि वह बजट में उन राज्यों के प्रति भेदभाव बरतेंगे जहां पर उनकी सरकार नहीं है और जहां पर उनकी सरकार है या उनकी गठबंधन की सरकार है वहां पर पक्षपात दिखाते हुए बजट में उन राज्यों को ज्यादा सुविधा प्रदान की जाएगी निर्मला सीतारमण द्वारा जो बजट पेश किया गया उसमें वैसा ही कुछ किया गया जिन राज्यों में भाजपा या उनके गठबंधन दल की सरकार है उन राज्यों को बजट के जरिए काफी सुविधा प्रदान की गई वहीं बिहार जैसे राज्य में जहां इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं वहां पर भी ढेरों प्रस्ताव पेश किए गए लेकिन बंगाल जैसे राज्य को वंचित किया गया दासु ने कहा कि यह पहले से ही अपेक्षित था कि भाजपा ऐसा ही कुछ करेगी। वही रूपनारायणपुर टोल प्लाजा पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्तमान में वह रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत आ गया है उस रास्ते का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा विकास भी किया जा रहा है इस वजह से वहां पर टोल प्लाजा बनाने को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ही निर्णय लेगा उन्होंने कहा कि जिला परिषद और जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की दो बार बैठक भी हो चुकी है और इस प्रक्रिया को बहुत जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि जिसके पास अभी टोल प्लाजा का टेंडर था उससे बकाया पैसा भी लेने की कोशिश की जा रही है दासु ने बताया कि अगर बकाया पैसे की वसूली किए बगैर नया टेंडर हो जाता है तो बकाया पैसे की वसूली मुश्किल हो जाएगी उन्होंने कहा कि जिला परिषद में वैसे ही पैसों की कमी है और बकाया पैसे की भी अगर वसूली नहीं हुई तो जिला परिषद को और नुकसान झेलना पड़ेगा












