विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने गुलाम सरवर के निधन पर जताया शोक उन्हें दी श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल शिल्पांचल के जुझारू नेता गुलाम सरवर के आकस्मिक निधन से पूरा शहर हतप्रभ है। आपको बता दें कि गुलाम सरवर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से आसनसोल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया गुलाम सरवर के निधन की खबर पाकर आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी और समाजसेवी कृष्णा प्रसाद उनके घर पहुंचे और उन्होंने दिवंगत गुलाम सरवर को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा की गुलाम सरवर सिर्फ रेल पार नहीं आसनसोल के एक विशिष्ट व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर ने उन्हें अचंभित कर दिया है वह आज उनके घर पहुंचे और उन्होंने गुलाम सरवर के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके परिवार को सांत्वना प्रदान की।












