गुलाम सरवर के निधन पर वी शिवदासन दासू ने जताया शोक, कहा सत्ता पक्ष के लिए थे आईना:
1 min read
आसनसोल :वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर का आज सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से शहर के एक निजी हॉस्पिटल में देहांत हो गया। उनके निधन पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता और एक समय गुलाम सरवर के सहकर्मी रहे वी शिवदासन दासू ने अपने सोशल मीडिया पेज पर उनको याद करते हुए एक संदेश दिया। दासू ने कहा कि शुरुआती दिनों में वह भी गुलाम सरवर की ही तरह रेल पार में रहते थे। तभी से उन दोनो ने साथ में वामपंथी शासन के खिलाफ कांग्रेस के लिए राजनीति की शुरुआत की थी। वह काफी कठिन समय था। एक तरफ वामपंथी शासकों का अत्याचार तो दूसरी तरफ अशांत रेल पार। इन सब मुश्किलों से जुझते हुए गुलाम सरवर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह पार्षद बने फिर बोरो चेयरमैन एम एम आई सी भी बने। दासू ने कहा कि गुलाम सरवर की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वह जुझारू थे और अपनी बात बेहद साफगोई से रखते थे। वह एक बेहद उम्दा वक्ता भी थे जिनको विभिन्न भाषाओं का अच्छा जान भी था। दासू ने गुलाम सरवर को याद करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के पार्षद थे। जब भी बोर्ड मीटिंग होती थी वह वहां एक आईना का काम करते थे जिसमें सत्ता पक्ष को अपनी गलतियां नजर आती थीं। दासू ने विरोधी दल में ऐसे नेता की जरूरत पर बल दिया जो समय समय पर इस तरह से सत्ता पक्ष की गलतियों को सामने लाने का काम करें। उन्होंने कहा कि भले ही राजनीतिक कारण से वह गुलाम सरवर का विरोध करते हों लेकिन उनकी राजनीतिक प्रज्ञा के वह कायल हैं । उन्होंने पिछले हफ्ते मंत्री और आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक मलय घटक से गुलाम सरवर को लेकर चर्चा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मंत्री के सामने गुलाम सरवर जैसे जनता से जुड़े नेता को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया था। वी शिवदासन दासु ने कहा कि मंत्री मलय घटक ने भी उनकी इस बात पर सहमति जताई थी। हालाकि यह बड़े अफसोस की बात है कि एक हफ्ते बाद आज गुलाम सरवर नहीं रहे। उन्होंने दिवंगत के आत्मा की शांति की कामना की और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को साहस देने के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना की












