मीठापुर गांव के ओसीपी में एक युवक हुआ दुर्घटना का शिकार मुआवजे की मांग पर स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन:
1 min read
जमुड़िया :रविवार को टिंकू बावरी नामक एक व्यक्ति जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र के मीठापुर गांव में रहने वाला एक 26 वर्षीय युवक मीठापुर ओसीपी में दुर्घटना का शिकार हो गया घटना के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगमके एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने बताया कि आज सुबह मीठापुर गांव के रहने वाले टिंकु बावरी किसी काम से मीठापुर ओसिपी के पास आए थे लेकिन वह एक बड़े कोयले के टुकड़े की चपेट में आ गए जिस वजह से उनकी मृत्यु हो गई घटना के बाद टिंकू के परिजन और गांव वालों ने मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन किया और वह टिंकू के परिवार के किसी व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे सुब्रत अधिकारी ने कहा कि प्रबंधन द्वारा और टिंकू बावरी के परिवार को एक लाख रुपए मुआवजा देने की बात स्वीकार कर ली गई है और रोजगार की बात पर प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया है।












