कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर का दिल का दौरा पड़ने से निधन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद और आसनसोल रहमानिया हाई स्कूल के कर्मचारी गुलाम सरवर का कल रात 1:40 पर आसनसोल के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया वह 59 वर्ष के थे और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ उनके परिवार में उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी है गुलाम सरवर के इस आकस्मिक देहांत से रहमानिया स्कूल सहित आसनसोल के राजनीतिक हलके में भी शोक की लहर दौड़ गई












