आसनसोल अनमोल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले व्यक्तियों को दिया गया प्रशिक्षण:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के रविंद्र भवन में 2025 में पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को आसनसोल अनमोल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से
प्रशिक्षण दिया गया। आज रविंद्र भवन में पश्चिम बर्दवान और पुरूलिया जिले के 142 ऐसे व्यक्तियों को यह प्रशिक्षण दिया गया जो 2025 में हज की पवित्र यात्रा पर जाएंगे। आसनसोल अनमोल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव और आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने यहां विशेष रूप से उपस्थित रहकर इस सारे प्रशिक्षण कार्य का नेतृत्व दिया। इस मौके पर वसीम उल हक ने पत्रकारों को बताया कि 2025 में पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले 142 व्यक्तियों को आज प्रशिक्षण दिया गया उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से दो बार हज पर जाने वाले लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है आज आसनसोल अनमोल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस मौके पर यहां पश्चिम वर्धमान और पूरुलिया जिले के 142 ऐसे व्यक्ति उपस्थित हैं जो 2025 में हज पर जाएंगे












