स्थानीय लोगों को रोजगार की मांग पर चीनाकुड़ी तीन नंबर कोलियरी के सामने प्रदर्शन:
1 min read
कुल्टी :स्थानीय निवासियों द्वारा चीनाकुड़ी कोलियरी में पिछले कुछ समय से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जाता रहा है आज इन्होंने एक बार फिर तीन नंबर कोलियरी गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया । जोगाई महतो नामक एक प्रदर्शनकारी ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 21 और 22 तारीख को स्थानीय लोगों को नौकरी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा हड़ताल की गई थी।

22 तारीख को खदान प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई और कहा गया की 27 तारीख को प्रबंधन के अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ फिर से बैठक करेंगे और उस बैठक मे स्थानीय लोगों की मांग पर विचार किया जाएगा।इस आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हड़ताल को वापस ले लिया गया और 23 तारीख से फिर से काम शुरू हुआ लेकिन 27 जनवरी की तारीख देने के बावजूद प्रबंधन द्वारा बैठक नहीं की गई इसलिए कल से फिर से हड़ताल शुरू की गई है उन्होंने कहा कि यहां के लोग अपनी जायज मांगों के समर्थन में लंबे समय तक हड़ताल करेंगे और वह प्रबंधन से यह मांग करते हैं कि उनकी मांगों पर गौर किया जाए और स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए












