महर्षि दयानंद सरस्वती जी की दो सौवीं जयंती के अवसर पर निकली विशाल शोभायात्रा:
1 min read

आसनसोल :महर्षि दयानंद सरस्वती जी की दो सौवीं जयंती के अवसर पर आसनसोल के आर्य कन्या उच्च विद्यालय से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में आर्य समाज आसनसोल द्वारा संचालित आर्य कन्या उच्च विद्यालय डीएवी और दयानंद विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

यह शोभायात्रा स्कूल परिसर से शुरू होगा जीटी रोड के रास्ते हाटन रोड रामधनी मोड होकर बुधा में डीएवी स्कूल परिसर में आकर खत्म हुई। इस मौके पर यहां तीनों स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं और इसके अलावा आर्य समाज से जुड़े तमाम विशिष्ट व्यक्ति भी यहां पर उपस्थित थे। यहां बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी आर्य समाज आसनसोल मंत्री मनोज केडिया आर्य कन्या उच्च विद्यालय के कार्यकारिणी के अध्यक्ष नथमल शर्मा अरुण शर्मा दयानंद विद्यालय के शिक्षक प्रभारी नारायण पासवान डीएवी के शिक्षक प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह आर्य कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षक प्रभारी पूनम भारती भी विशेष रूप से उपस्थित थे। दयानंद सरस्वती जी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस विशाल शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

शोभा यात्रा के दौरान महर्षि दयानंद द्वारा वैदिक प्रचार प्रसार के कार्यों के बारे में आसनसोल के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया












