shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड ने कन्यापुर आईटीआई में ट्रैफिक जागरूकता और यात्री साथी ऐप को लेकर किया कार्यक्रम:

1 min read

आसनसोल :इन दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह का पालन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से कन्यापुर आईटीआई में सेफ ड्राइव सेव लाइफ को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके साथ ही यहां पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लांच किए गए यात्री साठी ऐप के बारे में भी कन्यापुर आईटीआई के विद्यार्थियों और शिक्षकों को जानकारी भी प्रदान की गई इस मौके पर यहां कन्यापुर चौकी के प्रभारी आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम कन्यापुर चौकी के अन्य पुलिस अधिकारी कन्यापुर पॉलिटेक्निक के सुपरिटेंडेंट रतन सरकार के अलावा अन्य शिक्षक और आईटीआई के विद्यार्थी उपस्थित थे इन सबके सामने सभी पुलिस अधिकारियों आईटीआई के सुपरिंटेंडेंट और अन्य शिक्षकों ने ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जानकारी दी और इन नियमों का पालन करने से क्या फायदे होते हैं और हम कितनी सुरक्षा के साथ अपने सफ़र को तय कर पाते हैं इसके बारे में जागरूक किया इन्होंने बताया कि हेलमेट का लगाना कितना जरूरी है सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को आंकड़े बताते हुए हिदायत दी कि वह दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट का इस्तेमाल करें क्योंकि भारत में हर घंटे में 20 जानलेवा हादसे होते हैं इनमें से ऐसे बहुत से हादसे हैं जहां अगर चालक ने हेलमेट का इस्तेमाल किया होता तो उसकी जान नहीं जाती इसके साथ ही उन्होंने वाहन चलाते समय ट्रैफिक सिग्नल का ध्यान रखने की भी हिदायत दी और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के उपयोग की भी सलाह दी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम सहित सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को बताया कि उनके सामने अभी पूरी जिंदगी पड़ी हुई है उनके माता-पिता और अभिभावक उनसे बहुत उम्मीदें लगा कर रखे हैं इसलिए उनको भी जिम्मेदारी का परिचय देने की आवश्यकता है और हेलमेट लगाना सीट बेल्ट लगाना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक है वहीं कन्यापुर आईटीआई के सुपरिंटेंडेंट रतन सरकार ने भी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट और विशेष कर आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया जिन्होंने आज यहां पर यह कार्यक्रम किया ताकि विद्यार्थियों के साथ-साथ आईटीआई के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भी ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जा सके इसके अलावा उन्होंने सभी को राज्य सरकार के यात्री साथी ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह खुद इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं और यह बेहद सुविधाजनक है वही मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने इस ऐप के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया और कहा कि यह बेहद सुरक्षित है खासकर महिलाओं को अगर कहीं अकेले सफर करना है तो इस ऐप के जरिए वह वाहन की बुकिंग कर सकती हैं इस ऐप में पंजीकृत सभी वाहन चालकों की सारी जानकारी पुलिस प्रशासन के पास रहती है इस वजह से यह बेहद सुरक्षित है उन्होंने कहा कि गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page