shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से काजी नजरूल विश्वविद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम:

1 min read

आसनसोल :सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से सेफ ड्राइव सेव लाइफ नामक अभियान के तहत काजी नजरूल विश्वविद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक टी आई टु प्रभारी के अलावा काजी नजरूल विश्वविद्यालय के रजिस्टर डीन के साथ साथ आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी भी उपस्थित थे इस मौके पर एसीपी ट्रैफिक और टी आई टु प्रभारी टु द्वारा यातायात संबंधी सुरक्षा पहलुओं पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए वक्तव्य रखा गया इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की एक और पहल यात्री साठी ऐप को लेकर भी उपस्थित सभी को जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया कि इस यात्री साठी ऐप के जरिए लोग बेहद सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक यात्रा कर सकते हैं इस ऐप में पंजीकृत हर एक वाहन चालक की पूरी जानकारी प्रशासन के पास रहती है इसलिए इसके जरिए अगर कोई व्यक्ति किसी वाहन की बुकिंग करता है तो वह पूरी तरह से सुरक्षित माध्यम है।

वहीं आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने भी अपनी बातें रखी और विशेष कर विद्यार्थियों को हिदायत दी कि वह वाहन चलाते समय और ज्यादा सावधानी बरतें और कहीं पर भी अगर उन्हें जाना हो और उन्हें किसी वाहन की बुकिंग करनी हो तो यात्री साठी ऐप का ही उपयोग करें उन्होंने सभी से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के अलावा अन्य सुरक्षा संबंधी नियमों को मानने की सलाह दी वही कॉलेज के डीन और रजिस्ट्रार ने भी इस मौके पर अपना वक्तव्य रखा और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग और विशेष कर नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड को धन्यवाद दिया कि उन्होंने आज उनके विश्वविद्यालय में यह कार्यक्रम किया और उपस्थित लगभग 100 विद्यार्थियों के सामने इतनी महत्वपूर्ण बातें रखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page