रूपनारायणपुर पंचायत क्षेत्र में दुआरे सरकार शिविर में पहुंचे बाराबनी विधायक और आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय:
1 min read
बाराबनी :इन दिनों पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल और आसपास के क्षेत्र में भी पश्चिम बंगाल सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना दुआरे सरकार का नवां चरण चल रहा है आज रूपनारायणपुर पंचायत में दुआरे सरकार परियोजना के तहत शिविर लगाया गया यहां पर राज्य सरकार की 37 जन कल्याणकारी परियोजनाओं का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को पहुंचाने की कोशिश की गई यहां पर बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित थे और उन्होंने लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलने में कोई समस्या आ रही है या नहीं इस पर कड़ी निगरानी रखी और कहीं पर भी कोई समस्या आने पर उन्होंने उसका समाधान करवाया विधान उपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी की परियोजना दुआरे सरकार एक बार फिर से लोगों तक जनकल्याणकारी परियोजनाओं को सीधा पहुंचने के लिए शुरू की गई है आज रूपनारायणपुर पंचायत क्षेत्र के लोगों को इस परियोजना का लाभ दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी खुद लोगों तक पहुंच रहे हैं और लोगों को इस शिविर के जरिए ममता बनर्जी सरकार की परियोजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं । दूसरी तरफ सालानपुर ब्लॉक के टीएमसी उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि आज दुआरे सरकार के तहत शिविर लगाया गया है इसमें राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का सीधा लाभ लोगों को दिया जा रहा है यहां पर स्वास्थ्य साथी लक्ष्मी भंडार जैसी परियोजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है इसके अलावा और भी कई परियोजनाएं हैं कुल 37 परियोजनाओं का लाभ लोगों तक सीधा पहुंचाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है












