विधान उपाध्याय बने आसनसोल के मेयर
1 min readआसनसोल टाइम्स : पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष विधान उपाध्याय को आसनसोल का मेयर घोषित किया गया है वहीं वसीम उल हक और अभिजीत घटक को डिप्टी मेयर का पद दिया गया है 14 फरवरी को जब चुनाव के नतीजों की घोषणा हुई थी और टीएमसी ने एक बार फिर से बोर्ड गठन किया था तब से ही आसनसोल का अगला मेयर कौन होगा इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे आज उन सभी अटकलों पर विराम लग गया जब कोलकाता से इस बात की घोषणा हो गई कि आसनसोल के अगले मेयर बनेंगे विधान उपाध्याय आपको बता दें कि विधान उपाध्याय बाराबनी के विधायक भी हैं वही वसीम उल हक और अभिजीत घटक को डिप्टी मेयर का पद दिया गया है अमरनाथ चटर्जी को चेयरमैन बनाया गया है।













