राज्य सरकार के एक्साइज विभाग द्वारा पोर्टल के जरिए शराब बेचने का किया गया विरोध:
1 min read
राज्य सरकार के एक्साइज विभाग की तरफ से हाल ही में एक सर्कुलर जारी किया गया था इसके तहत एक पोर्टल के जरिए शराब की बिक्री करने की घोषणा की गई थी। आज डीएसओ डी आई ओ एन एस एस की तरफ से आसनसोल के एक्साइज विभाग के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस संदर्भ में एक प्रदर्शनकारी सपन मुंशी ने कहा की आज वह राज्य सरकार के एक्साइज विभाग द्वारा पोर्टल के जरिए शराब बेचने की तीव्र निंदा करते हैं। उन्होंने इस परियोजना को दुआरे शराब परियोजना कहके कटाक्ष किया। उन्होंने साफ कहा कि वह इसका विरोध करते हैं क्योंकि इस परियोजना से समाज में खासकर युवाओं में शराब की लत बढ़ जाएगी












