पश्चिम बर्दवान जिला शासक ने की प्रेस मीट राष्ट्रीय जागरूकता प्रतियोगिता का किया ऐलान:
1 min read
आज पश्चिम बर्धमान ज़िला शासक एस अरूण प्रसाद के नेतृत्व में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया। उन्होंने पत्रकारों को बताया की राष्ट्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस जागरूकता मूलक कार्यक्रम का नाम माइ वोट माई फ्यूचर पावर आफ वन वोट है। इस प्रतियोगिता में कुल पांच तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। यह हैं क्विज प्रतियोगिता वीडियो बनाने की प्रतियोगिता पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता गीत प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता। यह प्रतियोगिता 25 जनवरी से 15 मार्च तक चलेगी। इसमें हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालो को विभिन्न इनाम भी दिए जाएंगे












