गंगासागर मेले में जाने के लिए डुबुरडीही चेक पोस्ट पर पहुंचे श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का आसनसोल नगर निगम द्वारा किया गया भव्य स्वागत:
1 min read
कुल्टी :इस बार राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर गंगासागर मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों में विशेष आवभगत का इंतजाम किया गया है। आसनसोल नगर निगम की तरफ से भी बंगाल झारखंड सीमा पर डुबुरडीही चेक पोस्ट के निकट शिविर लगाया गया है जहां पर अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय पानी नाश्ता का इंतजाम किया गया है ठहरने के लिए जगह दी गई है और डॉक्टर का भी इंतजाम किया गया है कि अगर किसी श्रद्धालु को कोई शारीरिक समस्या हो तो तुरंत उसका इलाज हो सके और उसे दवाइयां उपलब्ध कराई जा सके।

कल गंगासागर मेला जाने के लिए अन्य राज्यों से कई श्रद्धालु यहां पर आए और 6 नंबर बोरो चेयरमैन डॉ देवाशीष सरकार के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम द्वारा लगाए गए शिविर में इन सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया उन पर फूलों की वर्षा की गई चंदन का टीका लगाया गया उनको पानी चाय नाश्ता आदि उपलब्ध कराया गया इसके साथ ही कोई श्रद्धालु अगर बीमार था उसकी चिकित्सा कराई गई उसे दवाई उपलब्ध कराई गई इस बारे में जब हमने मथुरा राजस्थान तथा अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं से बात की तो उन्होंने इस स्वागत के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और स्थानीय नगर निगम प्रशासन को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि वह लोग इतने राज्यों से होकर आ रहे हैं लेकिन इस तरह का स्वागत है कहीं पर भी उन्हें नहीं मिला और ना ही जो सुविधा उन्हें बंगाल पहुंचने पर दिए गए वह सुविधा भी उन्हें कहीं नहीं मिली उन्होंने कहा कि अभी तक सड़क मार्ग से वह कई राज्यों को पार करते हुए बंगाल पहुंचे हैं लेकिन हर जगह पर उन्हें पैसे खर्च करके इन सुविधाओं को हासिल करना पड़ा लेकिन बंगाल में पहुंचते ही उन्हें जो सुविधाएं मिली वह पूरी तरह से निशुल्क थीं।

यहां तक के किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर उनका इलाज भी किया गया और उन्हें निशुल्क दवाई भी उपलब्ध कराई गई इन सभी ने इस इंतजाम के लिए ममता बनर्जी और आसनसोल नगर निगम को धन्यवाद दिया।

इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार से बात की तो उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ममता बनर्जी द्वारा गंगासागर मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इंतजार किए जाते हैं लेकिन इस बार ममता बनर्जी द्वारा एक अभूतपूर्व फैसला लिया गया और उन्होंने गंगासागर मेला जाने के लिए जो भी श्रद्धालु बंगाल की धरती पर आएंगे उनके स्वागत के लिए स्थानीय प्रशासन को इंतजाम करने का निर्देश दिया था इसी कड़ी में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में यहां पर शिविर का आयोजन किया गया है और इस शिविर में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधा उपलब्ध कराई गई है इनमें चाय पानी नाश्ता के अलावा ठहरने का इंतजाम शौचालय की व्यवस्था और डॉक्टर का भी इंतजाम किया गया है उन्होंने कहा कि अगर किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब होती है तो उसे तुरंत चिकित्सा उपलब्ध कराई जाती है और निशुल्क दवाई भी दी जाती हैं उन्होंने कहा कि इस इंतजाम को प्रकार अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालु बेहद खुश हैं।

इतना ही नहीं अगर कोई श्रद्धालु अपने लिए खाना बनाना चाहता है तो उसके लिए भी आसनसोल नगर निगम की तरफ से पानी का इंतजाम भी किया जा रहा है यहां पर पानी के टैंकर लाए गए हैं।














