स्वामी विवेकानंद की जयंती और आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के 25वें स्थापना दिवस पर स्कूल प्रांगण में हुआ भव्य कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल चांदा में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती तथा स्कूल के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के फाउंडर चेयरमैन सचिन राय डायरेक्टर मीता राय एग्जीक्यूट डायरेक्टर गौरव राय एसोसिएटेड डायरेक्टर शिल्पा सरकार रॉय प्रिंसिपल राजीव साव सहित स्कूल के तमाम कर्मचारी छात्र उनके अभिभावक भी मौजूद थे।

बोलपुर के विश्व बंगला यूनिवर्सिटी के वायस चांसलर डॉक्टर विवेक कुमार मैती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर फाल्गुनी मुखर्जी बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अमिताभ बसु काजी नजरूल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ चंदन कोनार रोटरी क्लब के अध्यक्ष आर पी खेतान नार्थ पॉइंट स्कूल की पूर्व हेडमिस्ट्रेस स्मृतिकणा मित्रा आसनसोल आर्टिस्टिक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चटर्जी हेरिटेज स्कूल की डायरेक्टर नीलम सापरा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल प्रबंधन की तरफ से शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जिनका उपस्थित सभी दर्शकों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के उन पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने इस स्कूल में पढ़ाई की और आज वह अपने जीवन में प्रतिष्ठित हैं।












