स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रामकृष्ण मिशन के पूर्व छात्रों और साधकों ने जिला अस्पताल में किया फल वितरण:
1 min read
आसनसोल :12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है इस खास दिन की पूर्व संध्या पर आज आसनसोल रामकृष्ण मिशन के पूर्व छात्रों ने आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीजों के बीच फल वितरण किया । इस मौके पर यहां आसनसोल रामकृष्ण मिशन के साधक और पूर्व छात्र उपस्थित थे। इस मौके पर रामकृष्ण मिशन के पूर्व छात्र और आसनसोल से अस्पताल के चिकित्सक डॉ अमित मुखर्जी ने कहा कि रामकृष्ण मिशन के किसी भी छात्र के लिए स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन बेहद पवित्र दिन होता है इस दिन की पूर्व संध्या पर आज आसनसोल जिला अस्पताल जाकर रामकृष्ण मिशन के पूर्व छात्रों ने यहां के मरीजों के बीच फल वितरण किया उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दिन है जिस दिन हम सब स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस और मां शारदा देवी के आदर्शों को सामने रखते हुए मानव सेवा की प्रतिज्ञा करते हैं














