रानी सती दादी के वसंत महोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा:
1 min read
आसनसोल :राजस्थान के झुंझनू की रानी सती दादी के वसंत उत्सव के अवसर पर आज आसनसोल में राहा लेन में स्थित रानी सती दादी मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई । यह शोभा यात्रा एन एस रोड जीटी रोड होते हुए पटेल भवन तक गई इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने हाथों में कलश लेकर यात्रा में शिरकत की इसके अलावा हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं के शोभायात्रा में शामिल हुए यहां पर भव्य झांकियां प्रस्तुत की गई थी और रानी सती दादी के भजन गाए जा रहे थे फूलों की वर्षा और रानी सती दादी के भजन के बीच शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने तकरीबन 5 किलोमीटर की यह यात्रा तय की और पटेल भवन तक पहुंचे।

आपको बता दें कि यह रानी सती दादी का 40वां बसंत महोत्सव है














