आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के सहयोग से बासुदेव स्मृति फाउंडेशन की तरफ से हुआ ए ट्रिब्यूट टू आर डी बर्मन का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :बासुदेव चैटर्जी स्मृति फाउंडेशन की तरफ से तथा सिटी एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में और आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के सहयोग से कल रात रवींद्र भवन में प्रख्यात म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन की याद में एक सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का नाम ऐसा समा न होता रखा गया गया था। इस कार्यक्रम में आसनसोल और आसपास के इलाकों के गायकों ने आर डी बर्मन द्वारा कंपोज किए गए और गाए गए गाने प्रस्तुत किए । यहां आर डी बर्मन के सदाबहार नगमों की वह प्रस्तुति की गई जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। यहां आसनसोल और आसपास के गायकों ने अपनी कला का जलवा बिखेरा ।

यहां आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के फाउंडर चेयरमैन सचिन राय डायरेक्ट मीता राय सहित और भी तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। इस संदर्भ में सचिन राय ने कहा कि आर डी बर्मन इस देश के एक ऐसे संगीतकार थे जिन्होंने अनगिनत गानों को सुर दिया और उन्हें अमर कर दिया। कई पीढ़ियों को उन्होंने प्रभावित किया। चाहे हिन्दी हो या बंगला उनके गानों ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्हींको श्रद्धांजलि देने और उनके गानों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके जरिए उन्होंने कोशिश की है कि इस क्षेत्र के जो प्रतिभावान कलाकार हैं उनको एक मंच दिया जा सके ताकि वह भी आगे चलकर अपनी प्रतिभा को जन जन तक पहुंचा सकें ।














