बीबी कॉलेज के गवर्निंग बॉडी की बैठक में मंत्री की उपस्थिति में कई जरूरी मुद्दों पर हुई चर्चा:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के बीबी कॉलेज में गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई है बैठक में गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष और मंत्री मलय घटक सचिव और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बसु गवर्निंग बॉडी के तमाम सदस्य उपस्थित थे यहां पर कॉलेज के विकास को लेकर चर्चा हुई इस बारे में डॉक्टर अमिताभ बसु ने कहा कि आज कॉलेज के विकास को लेकर कॉलेज के गवर्निंग६ बॉडी की बैठक हुई जिसमें गर्वनिंग बॉडी के अध्यक्ष के तौर पर मंत्री उपस्थित थे यहां पर कॉलेज के विकास को लेकर चर्चा हुई और अभी जो एक प्रोजेक्ट ऑडिटोरियम बनाने का चल रहा है उसको किस तरह से जल्द से जल्द पूरा किया जाए इस पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि कॉलेज के विकास के लिए वह हर संभव सहयोग करेंगे














