उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय की पुत्रवधू शिल्पा सरकार बनीं बी सरकार जौहरी के नए साल के कैलेंडर का चेहरा:
1 min read
आसनसोल :नया साल आते ही विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कैलेंडर लॉन्च किए जाते हैं और उन कैलेंडरों में प्रतिभाशाली और प्रख्यात व्यक्तियों को चेहरा बनाने का भी एक रिवाज है इसके जरिए उस व्यक्ति की प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मानित किया जाता है।

शनिवार को कोलकाता क्लब में बी सरकार जौहरी की तरफ से साल 2025 के कैलेंडर की लांचिंग हुई। बांग्ला फिल्मों के मेगास्टार प्रसेनजित चटर्जी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम में कैलेंडर को लांच किया गया आसनसोल के लिए यह बड़े गर्व का विषय है कि इस क्षेत्र के प्रख्यात उद्योगपति और समाज सेवी सचिन राय की पुत्रवधू शिल्पा सरकार को कैलेंडर के चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया गया है यह निश्चित रूप से आसनसोल वासियों के लिए एक बहुत बड़े गर्व का विषय है कि बी सरकार जोहरी जैसे प्रख्यात वाणिज्यिक संस्था के कैलेंडर ने यह फैसला लिया।

इस बारे में जब हमने सचिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि कोलकाता क्लब में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मेगास्टार प्रसनजीत चटर्जी द्वारा कैलेंडर को लांच किया गया और उनकी पुत्रवधू शिल्पा सरकार को कैलेंडर के चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया गया है इस मौके पर उनका पूरा परिवार कार्यक्रम में उपस्थित था और इस सम्मान से उनका पूरा परिवार बेहद गौरवान्वित है












