shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रेलवे द्वारा सीतारामपुर बोका बाबा मंदिर के स्थानांतरण का दिया गया नोटिस:

1 min read

सीतारामपुर :शनिवार सुबह सीतारामपुर बोका बाबा मंदिर रेलवे प्रशासन द्वारा मंदिर स्थानंतरण के लिये मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर नोटिस लगा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आसनसोल रेल मंडल के बोराचक स्टेशन से सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन के वेस्ट केबिन के आगे तक  सीतारामपुर बाई पास रेलवे लाइन के कार्य की अनुमति मिलने के बाद से रेलवे प्रबंधन सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन के आसपास में कई विकास कार्यों को पूरा कर रहा है। सीतारामपुर आईओडब्ल्यू विभाग की ओर से सीतारामपुर आरपीएफ, सीतारामपुर सीवाईएम की उपस्थिति में बोका बाबा मंदिर में स्थानंतरण के लिये नोटिस लगाया गया। कुछ महीने पहले भी रेलवे प्रशासन द्वारा यहाँ के स्थानीय मंदिर कमेटी से मुलाक़ात कर मंदिर स्थानंतरण के लिये बैठक हुई थी। बोका बाबा मंदिर कमेटी की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर रेलवे प्रशासन द्वारा नोटिस चस्पा कर दिया गया। बोराचक से सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन बाई पास लाइन सीतारामपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सीतारामपुर जंक्सन के ऊपर से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर हाईटेक प्लैटफोर्म का निर्माण होगा। इसमें लोग लिफ्ट के माध्यम से ऊपर जायेंगे। सीतारामपुर बाई पास लाइन सीतारामपुर के युवाओं के लिये एक वरदान साबित हो सकता हैं। सीतारामपुर की अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है।

रेलवे प्रशासन की ओर से नोटिस लगाते समय स्थानीय युवा, महिला भी उपस्थित थे। सीतारामपुर आईओडब्ल्यू कार्यालय की ओर से सीतारामपुर बाई पास लाइन निर्माण कार्य को गतिशील अवस्था में रखा जा रहा ठीक उसी तरह सोमवार सुबह कुल्टी स्टेशन से बराकर स्टेशन तक अवैध अतिक्रमण पर रेलवे का बुलडोजर चलने की भी ख़बरें आ रही हैं। सीतारामपुर आईओडब्ल्यू रविवार सुबह से ही रेलवे के ज़मीन पर अवैध अतिक्रमण वालों को नोटिस जारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page