नए साल के पहले दिन राधानगर रोड एथलेटिक क्लब द्वारा किया गया कंबल वितरण:
1 min read
आसनसोल :नए साल के पहले दिन राधानगर रोड एथलेटिक क्लब की तरफ से 500 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया बढ़ती ठंड को देखते हुए राधा नगर रोड एथलेटिक क्लब के सदस्यों द्वारा यह कार्यक्रम किया गया जिसमें राज्य के मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उनके हाथों से कई जरूरतमंदों को कंबल दिया गया इस मौके पर यहां उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया पार्षद श्रावणी विश्वास मौसमी बसु तापस सेनगुप्ता असीम सरकार तथा राधा नगर रोड एथलेटिक क्लब के तमाम सदस्य उपस्थित थे मंत्री मलय घटक ने क्लब के सदस्यों के इस प्रयास की सराहना की और कहा की इसी तरह समाज के सभी वर्गों के लोगों को उन वंचित वर्ग के लोगों के साथ खड़े रहने की आवश्यकता है जिनके पास आर्थिक सामर्थ्य की कमी है। वहीं उद्योगपति और समाज सेवी पवन गुटगुटिया ने कहा कि राधा नगर रोड एथलेटिक क्लब की तरफ से हर साल यह कार्यक्रम किया जाता है ठंड के मौसम में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जाता है इसके अलावा क्लब की तरफ से और भी तमाम तरह के सामाजिक कार्य किए जाते हैं उन्होंने कहा कि इस क्लब से जुड़ा हर व्यक्ति यह सोचता है कि अगर वह समाज के वंचित वर्ग के लोगों के किसी काम आ सकें तो उससे बड़ी और कोई बात नहीं हो सकती । उन्होंने कहा कि राधा नगर रोड एथलेटिक क्लब इसी तरह से भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम करता रहेगा












