नए साल के पहले दिन दिखा आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू का मानवीय चेहरा:
1 min read
आसनसोल :अक्सर पुलिस वालों के बारे में लोगों के मन में यह गलतफहमी होती है कि वह पत्थर दिल होते हैं दरअसल उनका काम ही कुछ ऐसा है कि उनको ना चाहते हुए भी सख्ति दिखानी पड़ती है लेकिन अगर हम सही से देखें तो पुलिस वालों के सीने में भी एक ऐसा दिल होता है जो लोगों की तकलीफ देखकर धड़कता है और वह अपने पुलिस वाली इमेज से बाहर निकाल कर समाज के लिए जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं। हमारे आसपास ऐसे पुलिसकर्मियों का अभाव नहीं है जो लोगों के लिए कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे उनके जीवन में एक सार्थक परिवर्तन आए आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू एक ऐसे ही पुलिस अधिकारी हैं जो अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तो कानून के मुताबिक जो सख्ती बरतने की आवश्यकता है वह करते हैं लेकिन उनके सीने में भी एक ऐसा दिल है जो दूसरों की तकलीफ देखकर पसीज जाता है आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित मां घागर बुड़ी मंदिर में वह अपने परिवार के साथ साल के पहले दिन पूजा अर्चना करने पहुंचे हालांकि यहां पर भी वह अपनी ड्यूटी से अलग नहीं थे ड्यूटी भी कर रहे थे और अपने परिवार के साथ यहां मंदिर में पूजा अर्चना करने भी पहुंचे इसके साथ ही उन्होंने अपने स्तर पर कुछ जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया.

इस मौके पर कौशिक कुंडू ने कहा कि उनका बचपन भी बहुत मुश्किलों में बीता है इसलिए वह जानते हैं कि जिनके पास सुविधाओं का अभाव होता है उनकी जिंदगी कितनी मुश्किल होती है कौशिक कुंडू ने कहा कि वह हमेशा विभिन्न धर्म स्थान पर जाते हैं कुछ दिनों पहले वह यहां पर भी आए थे और देखा था कि किस तरह से ठंड में बिना उचित गर्म कपड़ों के जरूरतमंद लोग ठिठुर रहे हैं उन्होंने तभी यह फैसला कर लिया था कि उनके लिए कुछ करना है और आज साल के पहले दिन वह इन जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वह अपने सीमित क्षमता से इन लोगों को कुछ सहूलियत प्रदान करना चाहते हैं












