shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

नए साल के पहले दिन पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से मां घागर बुड़ी मंदिर परिसर में जरूरतमंदों में बांटे गये कंबल:

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित मां घाघर बुड़ी मंदिर में सभी के सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पूजा अर्चना की गई इस मौके पर यहां युवा टीएमसी नेता और जमुरिया के विधायक प्रतिनिधि प्रेम पाल सिंह सहित पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। आपको बता दें कि नए साल के उपलक्ष पर पश्चिम वर्धमान जिला तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से एक से लेकर 12 जनवरी तक विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इस कड़ी में आज मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया।

इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आज का दिन हर एक टीएमसी कार्यकर्ता के लिए बहुत खास है आज पार्टी का स्थापना दिवस है और आज नए साल का पहला दिन भी है उन्होंने सभी को नए साल की बधाई दी और ऊपर वाले से प्रार्थना की की आने वाला साल सभी के लिए मंगलमय हो उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीएमसी का हर कार्यकर्ता ममता बनर्जी के निर्देश अनुसार लोगों के साथ खड़े रहता है उस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आने वाले वर्षों में भी टीएमसी की तरफ से और खासकर तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page