टीएमसी की स्थापना दिवस पर आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में हुआ स्थापना दिवस का कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :टीएमसी की स्थापना दिवस पर आज आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय के सामने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर पश्चिम वर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती मंत्री मलय घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी संपा दां सहित तमाम टीएमसी नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे आसनसोल उत्तर विधानसभा नॉर्थ ब्लॉक एक की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में टीएमसी का 28 वां स्थापना दिवस मनाया गया यहां मंत्री मलय घटक और नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए इसके उपरांत वक्ताओं ने आज के दिन की खासियत को लेकर अपने विचार व्यक्त किए नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि आज का दिन हर एक टीएमसी कार्यकर्ता के लिए बेहद खास है इस दिन 1998 में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल से वामपंथियों के शासन को खत्म करने के लिए नई पार्टी का गठन किया था जिसका नाम उन्होंने टीएमसी रखा था तृणमूल कांग्रेस इस नाम से ही जाहिर होता है कि यह पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है और जमीन से जुड़े लोगों के मसलों को उजागर करना ही इस पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है और यह पार्टी पिछले 28 सालों से यही काम करती आ रही है और यही वजह है कि आज प्रदेश की जनता ने पिछले तीन बार से ममता बनर्जी को आशीर्वाद दिया है और वह राज्य की मुख्यमंत्री बनी है ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास का काम हुआ है खासकर इस जिले में भी ममता बनर्जी द्वारा काफी काम किया गया है उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्धमान नाम से नया जिला बनाया गया है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है काजी नजरूल विश्वविद्यालय बनाया गया है इसके अलावा विकास के और भी ऐसे तमाम काम है जो ममता बनर्जी के नेतृत्व में यहां पर किया गया है उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों में इस जिले में जिस एक व्यक्ति ने अग्रणी भूमिका निभाई है उनका नाम है मलय घटक। उन्होंने कहा कि पिछले तीन बार के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने ममता बनर्जी को आशीर्वाद दिया है और उनको पूरा भरोसा है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में जिस तरह से पूरे प्रदेश में विकास कार्य किए गए हैं उससे आने वाले 1 साल के बाद विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बंगाल की जनता ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी को ही आशीर्वाद देगी इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को बनती है और पिछले तीन बार के विधानसभा चुनाव के नतीजे ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। मलय घटक ने अपने वक्तव्य में कहा कि ममता बनर्जी ने आज से 28 साल पहले इस पार्टी की स्थापना की थी ताकि लोगों की सेवा की जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ममता बनर्जी को भी हटाना असंभव है। उन्होंने कहा कि पिछले कई चुनावों में भाजपा सहित सभी विपक्षी दलों को इस प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। मलय घटक ने साफ कहा कि प्रदेश की जनता को सिर्फ और सिर्फ ममता बनरी पर ही भरोसा है। ममता बनर्जी ने जो जो जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है उसे आज भाजपा सहित अन्य पार्टियां नकल कर रही हैं । वहीं समाप्ति भाषण में निगम के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने कहा कि आज टीएमसी जिस जगह पर है वहां पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है और अब टीएमसी के हर कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि वह सभी अपने आचरण से इस जगह को पकड़ कर रखें।












