shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कद्दावर टीएमसी नेता शेख मुनव्वर ने विधानसभा चुनाव में भी टीएमसी की जीत के किए दावे :

1 min read

आसनसोल: आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जेके नगर इलाके के जेमारी ग्राम पंचायत के कद्दावर टीएमसी नेता शेख मुनव्वर से हमारे प्रतिनिधि ने बात की उन्होंने कल टीएमसी की स्थापना दिवस को लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करें । शेख मुनव्वर ने कहा कि 2026 का विधानसभा चुनाव अभी देर है लेकिन जिस तरह से पूरे बंगाल के साथ-साथ पश्चिम बर्धमान जिले में भी लोग टीएमसी के साथ हैं उससे उनको पूरा भरोसा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आसनसोल लोकसभा केंद्र के सभी सातों विधानसभा सीटों पर टीएमसी के ही जीत होगी उन्होंने कहा कि भाजपा टीएमसी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा के ही नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और क्योंकि जनता ने उनको नकार दिया है इसलिए वह टीएमसी नेताओं पर गलत इल्जाम लगाते हैं। वहीं टीएमसी के वरिष्ठ नेता शेख मुनव्वर ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए वह अपने जिले के शीर्ष नेतृत्व से यह अनुरोध करते हैं कि ऐसे निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए जो संगठन को और मजबूती प्रदान कर सके इसके लिए उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिले में टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व से अनुरोध किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जो नई कमेटी का गठन होगा उस नई कमेटी में ऐसे लोगों को स्थान दिया जाए जो संगठन को और मजबूती प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में पूरे हिंदुस्तान में ममता बनर्जी जैसी ईमानदार नेता मिलना असंभव है अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रीयों के पास करोड़ों की दौलत है लेकिन ममता बनर्जी एकमात्र ऐसी मुख्यमंत्री हैं जिनके पास अपनी संपत्ति बेहद कम है वह हमेशा दूसरों के लिए सोचती हैं और एक बहुत ही सादगी भरा जीवन बिताती हैं वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण विधानसभा केंद्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल की जीत पर शेख मुनव्वर ने कहा कि टीएमसी की कमजोरी की वजह से भाजपा को वहां पर जीत मिली थी लेकिन अब जेके नगर सहित उस क्षेत्र के सभी लोगों को यह समझ में आ गया है कि भाजपा के विधायक ने उनके लिए कोई काम नहीं किया है वह सिर्फ माइक पर बयान बाजी करने में माहिर है इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में वहां से भाजपा की हार निश्चित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page