रानीगंज के पंजाबी मोड़ और तपसी के बीच दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर दोनों चालक घायल:
1 min read
रानीगंज :कल रात रानीगंज के पंजाबी मोड और तपसी इलाके के बीच आमरासोता बड़ा पुल के पास दो ट्रक के आमने-सामने की भिड़ंत हो गई घटना में दोनों ट्रक के चालक बुरी तरह घायल हो गए समाचार लिखे जाने तक एक ट्रक के चालक को ट्रक से निकालकर अस्पताल भेजा गया था जबकि दूसरे ट्रक चालक को गैस कटर के सहयोग से केबिन काटकर निकलना की कोशिश की जा रही थी घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि ठंड की वजह से और कोहरा होने की वजह से यह घटना हुई होगी रात के समय ठीक से नजर नहीं आया होगा जिस वजह से यह दुर्घटना घटी होगी घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालकों को ट्रक से निकलने की कोशिश शुरू की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस ट्रक ड्राइवर को ट्रक से निकाला गया था उसके बाएं पैर में काफी चोट आई है












