अंडाल थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल के नेतृत्व में अंडाल पुलिस की बड़ी कामयाबी:
1 min read
अंडाल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंडाल थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल के नेतृत्व में एक बार फिर अंदाज थाने की पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है अंडाल थाने की विशेष टीम द्वारा डकैती के उद्देश्य से इकट्ठा हुए चार लोगों को अंडाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 20 लाख रुपए और डकैती के लिए इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्रीयां बरामद की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर यह गिरोह दूसरे राज्य में एक वारदात को अंजाम देने के लिए जाने के उद्देश्य से अंडाल हवाई अड्डे पर इकट्ठा हुआ पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर पहले ही खबर मिल गई थी अंडाल थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल के नेतृत्व में पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्होंने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया उसमें से एक व्यक्ति का नाम सागर यादव बताया जा रहा है जो की बीरभूम का है पुलिस की माने तो यही इस गिरोह का सरगना है। आपको बता दें कि इससे पहले भी मेघनाथ मंडल ने श्रीपुर चौकी प्रभारी रहते हुए रानीगंज के सेनको गोल्ड डकैती कांड में अकेले सात अपराधियों से लोहा लिया था और गोली चलाकर एक अपराधी को घायल भी कर दिया था जिस वजह से बाद में उसे गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस किस मामले की जांच में जुट गई है












