shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

डीपो पाड़ा के सरकारी बैंक के एटीएम से फिर छेड़छाड़ लोगों में दहशत:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के रेल पार अंतर्गत डिपो पाड़ा के एक सरकारी बैंक एसबीआई के एटीएम से फिर से छेड़छाड़ करने की शिकायत आई कल रात एक व्यक्ति एटीएम के अंदर गए और 5000 रुपए निकालने की पूरी प्रक्रिया को संपूर्ण किया लेकिन इसके बावजूद एटीएम से उनके 5000 रुपए नहीं निकले हालांकि उनके मोबाइल में उनके अकाउंट से 5000 रुपए कटने का मैसेज जरूर आ गया जिससे वह बेहद घबरा गए इस दौरान एटीएम के बाहर खड़ा दूसरा शख्स देरी होने की वजह से एटीएम के अंदर गया तो एटीएम के अंदर मौजूद व्यक्ति ने उसे पूरी घटना बताई जब उस दूसरे व्यक्ति ने एटीएम का ठीक से मुआयना किया तो पाया कि पहले की ही तरह इस बार भी एटीएम में जहां से पैसे निकलते हैं वहां पर एक क्लिप लगा दिया गया है जैसे ही क्लिप को निकाला गया पहले वाले व्यक्ति के अकाउंट से कटे 5000 रुपए एटीएम से निकल गए बगल में दूसरे एटीएम में भी ऐसा ही करके रखा गया था इसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई इस बारे में जब हमने रेल पार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सेक्रेटरी आशीष कृष्ण चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब इस क्षेत्र में सरकारी बैंक के एटीएम के साथ इस तरह की छेड़छाड़ की गई हो इसके पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई तब बाजार खुला हुआ था आसपास लोग थे इसीलिए उस व्यक्ति का पैसा बच गया लेकिन अगर रात में यह घटना हुई होती तो मदद करने वाला भी कोई नहीं होता उन्होंने कहा कि इस एटीएम में तीन कैमरे लगे हुए हैं लेकिन एक भी कैमरा काम नहीं कर रहा है सरकारी बैंक होते हुए भी इस तरह की लापरवाही क्यों बरती जा रही है यह लोगों की समझ में नहीं आ रहा है उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस अधिकारियों को दी गई पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले का संज्ञान लिया आशीष कृष्ण चटर्जी ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया कि वह बैंक अधिकारियों पर दबाव डालें ताकि या तो इस एटीएम में एक सुरक्षाकर्मी तैनात किया जाए या फिर कैमरे ठीक किए जाएं वरना आए दिन आपराधिक तत्व इस तरह की घटना को अंजाम देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page