फॉरवर्ड ब्लॉक के श्रमिक यूनियन टी टी यू सी के पूर्व सह सचिव बालेश्वर गिरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन:
1 min read
आसनसोल :फॉरवर्ड ब्लॉक के श्रमिक यूनियन टी टी यू सी के पूर्व सह सचिव और वर्तमान में नरसमुंदा कोलयरी के कांटा बाबू बालेश्वर गिरी का हार्ट अटैक होने के कारण निधन हो गया। वे अपने कोलयरी के एक साथी के साथ पूरी भ्रमण के लिए गए थे। शुक्रवार की दोपहर उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें भुवनेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। इसी दौरान उनके हार्ट अटैक हो गई। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे चार लड़के और एक बच्ची के साथ अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं। वह हमेशा सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग देते थे।वर्तमान में फ्रीडम क्लब के अध्यक्ष भी थे। वह हमेशा पत्रकारों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से सभी के दिलों में शोक की लहर दौड़ गई है।












