मां घाघर बुड़ी मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत:
1 min read
आसनसोल :फिर एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। हादसा शुक्रवार दोपहर आसनसोल के दक्षिण थाना के घागरबुरी मंदिर के सामने हुआ. दुर्गापुर से आसनसोल की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे पुलिया से टकराकर कई बार पलटी खा कर सड़क किनारे रुक गयी. तभी सड़क पार करते समय एक युवक को स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी और अज्ञात युवक मौके पर ही गिर गया. आसनसोल साउथ थाने की पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।












