दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में एआईएमआईएम ने बांटे कंबल:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल राज्य एआईएमआईएम नेता और पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम समिति के अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में आसनसोल उत्तर विधानसभा के वार्ड नंबर 21 के शेरतलाब इलाके में एक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में, 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 21 एआईएमआईएम नेता मोहम्मद इरफान खान ने जिला एआईएमआईएम समिति के अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के सहयोग से किया था ।

इस मौके पर यहां एजाज अहमद, सरवर इफ्तेखार आलम,
एडवोकेट मेराज अख्तर, नादिम अख्तर, आतिफ मल्लिक,
अनवर हुसैन, शाहिद मंसूर, मोहम्मद शबाज, मोहम्मद सजीद सहित जिले के तमाम एआईएमआईएम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर दानिश अज़ीज़ ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिखाए रस्ते पर चलते हुए गरीब लोगों के साथ रहने की कोशिश करती है। यही वजह है कि इस ठंड के मौसम में पार्टी की तरफ से कुछ लोगों की मदद का फैसला लिया गया और कंबल वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि देश में वह स्थिति आए जहां कोई भी इतना मजलूम ना हो जिसे एक कंबल तक उपलब्ध न हो लेकिन जब तक ऐसी स्थिति नहीं होती तब तक एआईएमआईएम मजलूमों के हक और सहूलियत की लड़ाई लड़ती रहेगी












