ब्लास्टिंग से होने वाले नुकसान से नाराज ग्रामीणों ने चरणपुर कोयला खदान कार्यालय में की जमकर तोड़फोड़:
1 min read
बाराबनी :आज ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बराबनी थाना अंतर्गत चरणपुर कोयला खदान में विस्फोट की वजह से इलाके में दहशत फैल गई ब्लास्टिंग के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा इसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी पसर गई और उन्होंने कंपनी के कार्यालय में हंगामा बरपा किया लोगों द्वारा यहां तोड़फोड़ की गई और सामानों को आग लगा दी गई स्थानीय लोगों की मानें तो ब्लास्टिंग के बाद ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने चरणपुर कोयला खदान कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। आक्रोशित भीड़ ने कार्यालय पर जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ की उनपर आरोप है कि नाराज ग्रामीणों ने कार्यालय का कंप्यूटर निकालकर आग के हवाले कर दिया।

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया आखिरकार बाराबनी थाने की पुलिस सीआईएसएफ ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया












