मेयर विधान उपाध्याय को आसनसोल डीआरयुसीसी में बनाया गया राज्य सरकार का प्रतिनिधि:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर और बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय को राज्य सरकार की तरफ से एक और जिम्मेदारी के लिए चुना गया है उन्हें आसनसोल रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति या डी आर यू सी सी में राज्य विधानसभा की तरफ से सदस्य के रूप में नामित किया गया है। ईस्टर्न रेलवे की तरफ से विधान उपाध्याय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी गई है कि राज्य विधानसभा के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी द्वारा विधान उपाध्याय के नाम को आसनसोल मंडल के डीआरयुसीसी सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए भेजा गया है जिसे ईस्टर्न रेलवे द्वारा मंजूरी दे दी गई है इस कमेटी के अध्यक्ष आसनसोल के डीआरएम होते हैं और इस कमेटी का कार्यकाल 2 साल का होता है इस कमेटी का कार्यकाल 15 अगस्त 2026 तक रहेगा












