आसनसोल के शीतला में जिला भाजपा पार्टी कार्यालय में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की सौवीं जयंती:
1 min read
आसनसोल :देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल जी वाजपेई की सौवीं जयंती के अवसर पर आज आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष बप्पा चैटर्जी सचिव अभिजीत राय सहित सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल जी वाजपेई की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। इसके बाद हर बार की तरह इस बार भी ब्रेल अकादमी के दृष्टिहीन बच्चों के साथ भाजपा नेताओं ने कुछ वक्त बिताया। यहां इन बच्चों ने बेहद मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।












