आईएसएस की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान पर आने वाले आसनसोल के सिंचन को आसनसोल मरीनर्स ने किया सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान पर आने वाले आसनसोल के सिंचन स्निग्ध अधिकारी को आसनसोल मरिनर्स की तरफ से सम्मानित किया गया इस मौके पर आसनसोल मरिनर्स के सदस्य उसके घर गए और उन्होंने उनको सम्मानित किया। उन्होंने सिंचन को बधाई दी और कहा कि जिस तरह से वह पूरे देश में प्रथम स्थान पर आए हैं उससे आसनसोल का नाम रौशन हुआ है आसनसोल मरिनर्स के सदस्यों ने आशा जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह से वह अपने और अपने परिवार तथा आसनसोल का नाम ऐसे ही गौरवान्वित करते रहेंगे












