कुल्टी ईसको आवासों में रहने वाले लोगों ने पानी की कमी से परेशान होकर जीएम से लगाई गुहार:
1 min read
कुल्टी :पिछले 10 दिनों से पानी की कमी से परेशान कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स के ईसको क्वार्टरों में रहने वाले लोगों ने आज जीएम कार्यालय पहुंचकर पानी की आपूर्ति शुरू करने का अनुरोध किया इनका कहना है कि पिछले 10 दिनों से उनके घरों में एक बूंद पानी नहीं है जिस वजह से इनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि उनके घरों में छोटे-छोटे बच्चे हैं बीमार व्यक्ति हैं बुजुर्ग हैं जो पानी की कमी से बेहद परेशान है इन्होंने कहा कि अभी किसी तरह पानी खरीद कर या अन्य लोगों से मांग कर वह पानी की कमी को पूरा कर रहे हैं लेकिन यह एक अस्थाई इंतजाम है उन्होंने जीएम कार्यालय से अनुरोध किया कि उनकी पानी की कमी को दूर किया जाए इस बारे में उन्होंने यहां के जनरल मैनेजर से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया स्थानीय लोगों ने बताया कि जनरल मैनेजर ने उनकी बातों को सुना और पानी की कमी को दुर करने का आश्वासन दिया












