shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल रेलवे प्रबंधन द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर के टैक्सी चालकों को हिरासत में लेने का आईएनटीटीयूसी ने किया विरोध:

1 min read

आसनसोल :टीएमसी के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयुसी की तरफ से आज रेलवे स्टेशन परिसर में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया इन्होंने कल रेलवे प्रबंधन द्वारा टैक्सी स्टैंड के आठ टैक्सी चालकों को हिरासत में लेने का विरोध किया इस मौके पर श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने कहा कि जिस तरह से रेलवे प्रबंधन द्वारा 50 साल पुराने टैक्सी स्टैंड को हटाकर नए सिरे से टेंडर किया जा रहा है यह यहां पर टैक्सी चला कर अपना गुजारा करने वाले टैक्सी चालकों के साथ अन्याय है उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन की तरफ से मनमर्जी की जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे पूरी तरह से भाजपा की दलारी कर रही है खासकर आसनसोल रेलवे डिवीजन में सीनियर डीसीएम और डीआरएम भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं जिस वजह से आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में टैक्सी चालकों ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उनको गलत तरीके से अपनी रोजी-रोटी से वंचित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस टैक्सी स्टैंड पर पिछले 50 वर्षों से टैक्सी चालक टैक्सी चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन जिस तरह से अचानक उनको हटा दिया गया और टैक्सी स्टैंड का नए सिरे से टेंडर किया जा रहा है उसे आईएनटीटीयूसी या टीएमसी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में चलने वाली मां माटी मानुष की सरकार का राज्य है यहां पर श्रमिकों और जरूरतमंदों को कभी वंचित होने नहीं दिया जाएगा यहां श्रमिक नेता मलय घटक अभिजीत घटक श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं ऐसे में श्रमिक हितों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि आज केवल प्रतीकात्मक रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया अगर रेलवे प्रबंधन इसी तरह अपने रवैये पर अड़ा रहा तो आने वाले समय पर और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page