ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल की तरफ से हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read
आसनसोल : आसनसोल के ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल की तरफ से आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपना हुनर दिखाया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए स्कूल की टीचर इंचार्ज रंजना मुंशी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल की तरफ से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का आयोजन करना अति आवश्यक होता है क्योंकि इससे बच्चों की शारीरिक और मानसिक सेहत का विकास होता है उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया












