यात्री सुरक्षा और अपराधियों पर नकेल कसने को आसनसोल जीआरपी है मुस्तैद:
1 min read
आसनसोल :रेलवे विभाग की तरफ से यात्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है आसनसोल रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी की तरफ से यात्री सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। इसी कड़ी में आज आसनसोल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की तरफ से उस समय काफी सतर्कता बरती गई जब आसनसोल रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर जसीडीह तंबाराम 12376 नंबर की ट्रेन आकर रुकी दरअसल जीआरपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इस ट्रेन से कुछ नाबालिग लड़कियों की तस्करी की जा रही है। इस वजह से जैसे ही यह ट्रेन आसनसोल रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर आकर रुकी जीआरपी की तरफ से ट्रेन के जनरल बोगी में चढ़कर 20 लड़कियों और कुछ विवाहित महिलाओं को पकड़ा गया इसके बाद जीआरपी की तरफ से इन सभी लड़कियों महिलाओं और उनके साथ यात्रा कर रहे कुछ पुरुषों से सघन पूछताछ की गई उनको यह पूछा गया कि वह कहां जा रहे हैं उन्होंने बताया कि वह सिलाई का काम करने जसीडीह से चेन्नई जा रहे हैं उन्होंने जीआरपी को इससे संबंधित सभी जानकारी प्रदान की। जीआरपी की तरफ से सभी लड़कियों के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई जांच में पाया गया कि सभी लड़कियां बालिग हैं। इसके बाद ही उनको आगे जाने दिया गया












