निगम क्षेत्र में वाटर हाउस कनेक्शन पाना हुआ आसान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग में एक अहम फैसला लिया गया । निगम क्षेत्र में पानी के कनेक्शन को लेकर बोर्ड मीटिंग में फैसला हुआ कि निगम इलाके में जिनके कच्चे मकान हैं उनके घरों में पानी का हाउस कनेक्शन देने के लिए नगर निगम में 500 रुपए जमा करने होंगे जिनके पक्के मकान हैं उनको पहले 6 हजार देने पड़ते थे उनको अब 3 हजार देने होंगे। इसके साथ ही जिन्होंने अवैध वाटर कनेक्शन किया है उनको 6 हजार देने होंगे तो उनके अवैध कनेक्शन को रेगुलराइज कर दिया जाएगा। 3 हजार वाटर कनेक्शन का और 3 हजार जुर्माने के तौर पर देना होगा। हालाकि हाउस कनेक्शन पाने के लिए निगम का टैक्स जमा करना होगा। जो लोग किसी सरकारी जगह पर रह रहे हैं उनको निगम में उस जगह के लिए एनओसी जमा करन होगा।












