आसनसोल के 16 प्रतिभागियों को योगा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने का मिला मौका:
1 min read
आसनसोल :योगा भारत की धरोहर है सैकड़ो सालों से यह भारत की पहचान बनी हुई है आसनसोल में सुचरिता देवनाथ द्वारा 2016 से नाथ योग इंस्टिट्यूट चलाया जा रहा है जहां पर वह छोटे-छोटे बच्चों महिलाओं और योगा सिखाने के इच्छुक व्यक्तियों को योगा सिखाती हैं इस इंस्टीट्यूट के 16 विद्यार्थियों को इस साल वाईजाग में होने वाले योगा वर्ल्ड कप मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है यह वर्ल्ड कप 28 दिसंबर को वाईजाग में होगा। इस बारे में सुचरिता देवनाथ ने कहा कि 2016 से वह अपना योगा इंस्टीट्यूट चला रही हैं जहां पर वह महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों समेत उन सभी को योगा सिखाती हैं जो भारत के इस प्राचीन परंपरा को सीखने की इच्छुक हैं इस साल 16 विद्यार्थियों को वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है उन्होंने कहा कि पहले जिला स्तर उसके बाद राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेकर इन 16 प्रतिभागियों ने वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने का मौका अर्जित किया है उन्होंने कहा कि उनके इस सफलता पर वह बेहद गौरवान्वित हैं उन्होंने कहा कि इस वर्ल्ड कप में अमेरिका नेपाल इंग्लैंड सहित कई देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे












