shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग लिए गए कई अहम फैसले:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग हुई यहां बोर्ड मीटिंग में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक सहित तमाम एमएमआईसी बोरो चेयरमैन और पार्षद उपस्थित थे बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि आज आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग हुई इस बोर्ड मीटिंग में सबसे पहले जिन विशिष्ट व्यक्तियों की मौत हुई है उनको श्रद्धांजलि देते हुए मौन धारण किया गया इसके उपरांत आज की बैठक में कई अहम फैसले हुए उन्होंने कहा कि हाउस फॉर ऑल के लिए जिओ ट्रैकिंग करके लोगों तक आसानी से पैसा पहुंचाने का इंतजाम किया गया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पैसा नहीं दिए जाने की वजह से अभी कुछ परेशानियां आ रही थी लेकिन अब उम्मीद है कि वह परेशानी दूर हो जाएगी इसके अलावा उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा पानी नहीं छोड़े जाने की वजह से पिछले कुछ समय से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पानी की कमी देखी जा रहे थे लेकिन आसनसोल नगर निगम द्वारा वैकल्पिक इंतजाम किए जाने की वजह से इस कमी को काफी हद तक पूरा कर लिया गया है आज के बैठक में जल विभाग के अधिकारियों को यह हिदायत देने की बात कही गई कि जो भी लंबित कार्य हैं उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाए अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि शहर को साफ सुथरा रखने को लेकर भी कुछ कानून बनाए गए हैं कुछ परिवर्तन लाया गया है जिससे कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जा सके घर-घर से कचरा उठाने को लेकर भी कुछ नए नियम लाने के बाद कही गई इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए स्कूल के टाइम पर ट्रैक्टरों में लोहा बालू कोयल की लोडिंग अनलोडिंग को रोकने के बारे में भी फैसला लिया गया वही आज की बैठक में 127 प्लान भी पास किए गए उन्होंने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो अपने निर्माण के प्लान को पास करवाना चाहते हैं इस काम को जल्द से जल्द करने के लिए आज 127 प्लान भी पास किए गए वही मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज की बोर्ड मीटिंग में आसनसोल लगाने का क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि छठ पूजा के आसपास आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में पानी की काफी कमी हो गई थी इसकी मुख्य वजह डीवीसी द्वारा पानी नहीं छोड़ा जाना था उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है आज ही कुल्टी इलाके से कुछ लोग पानी की समस्या लेकर आए थे वहां पर कुल्टी सेल द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है परंतु वहां पर भी पानी की आपूर्ति नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है फिलहाल के लिए वहां पर टैंकर का इंतजाम किया गया है और उनको कहा गया कि वह घर में पानी की पाइपलाइन लगाने के लिए जो औपचारिकता है वह पूरी करें। आज नए साल का कैलेंडर भी जारी किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page