पानी की कमी से परेशान शिमूल गांव के लोगों ने की मेयर से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 64 नंबर वार्ड अंतर्गत कुल्टी के सिमुल गांव के लोगों ने आज पानी की कमी से परेशान होकर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की उन्होंने मेयर से अनुरोध किया कि उनके गांव के आसपास आसनसोल नगर निगम के पानी का जो पाइपलाइन गया है उसमें से उनको कुछ वॉटर कनेक्शन दिया जाए इसके साथ ही फिलहाल के लिए टैंकर की संख्या बढ़ाई जाए मेयर ने कहा कि उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा और पाइपलाइन लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया को भी शुरू किया जाएगा उन्होंने कहा कि उनके इलाके में पिछले 1 महीने से पानी नहीं आ रहा है जिससे उन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कुल्टी सेल के 1200 क्वार्टर है जो पानी की कमी से परेशान है












