shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

विवेकानंद सरणी में रैक के परिचालन को लेकर कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने कि मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:

1 min read

आसनसोल :आज कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और आसनसोल में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस तथा वह जिस कॉलोनी में रहते हैं उस नव अनन्या काम्प्लेक्स के निवासियों की तरफ से सेक्रेटरी के तौर पर दो ज्ञापन सौंपा । इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आसनसोल में वैसे भी प्रदूषण की हालत बहुत ज्यादा खराब है लेकिन वह जिस विवेकानंद सरणी के पास रहते हैं वहां पर स्कूल समय पर भी बड़े-बड़े डंपर यातायात करते हैं इन रैक के यातायात करने से न सिर्फ वहां पर प्रदूषण फैलता है बल्कि उस क्षेत्र में दुर्घटनाओं का भी खतरा पैदा होता है उन्होंने कहा कि स्कूल के समय पर रैक चलाया जाता है जिससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के यातायात करने के समय हादसों का खतरा बना रहता है इसलिए उन्होंने आज मेयर से मुलाकात की और इसे लेकर कोई कदम उठाने की गुजारिश की उन्होंने बताया कि इससे पहले 5 दिसंबर को इसी मुद्दे पर उन्होंने जिले के जिला शासक से भी अनुरोध किया था। आज उन्होंने मेयर को जिला शासक को सौंपे गए ज्ञापन की प्रतिलिपि भी दी। मेयर ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे पर जिला शासक से बात करेंगे और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि कम से कम दिन के समय रैक का यातायात ना हो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से लगातार आसनसोल की समस्याओं को लेकर आवेदन निवेदन किया जा रहा है लेकिन उसकी भी एक हद होती है अगर प्रशासन या नगर निगम आसनसोल के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लेकर गंभीर नहीं होता तो आने वाले समय में कांग्रेस की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page