shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

26 जनवरी 2025 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रजातंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेंगी आसनसोल की रानी कर्मकार:

1 min read

आसनसोल :हर साल प्रजातंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर व्यापक और भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। 26 जनवरी 2025 को भी परेड का आयोजन किया जाएगा इसमें हिस्सा लेने के लिए इस बार आसनसोल के विधान चंद्र राय कॉलेज की नेशनल सर्विस स्कीम की वालंटियर और पॉलिटिकल साइंस के थर्ड ईयर की छात्रा रानी कर्मकार का चुनाव हुआ है। इस बारे में जब हमने रानी कर्मकार से बात की तो उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि वह अपने कॉलेज अपने विश्वविद्यालय और अपने शहर के साथ-साथ पूरे बंगाल का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें नेशनल सर्विस स्कीम से जुड़ना बहुत अच्छा लगा और इससे जुड़कर उन्होंने काफी कुछ सीखा और जिंदगी के नए-नए अनुभव प्राप्त किया उन्होंने कहा कि उन्हें समाज सेवा करना बहुत अच्छा लगता है और यही वजह है कि वह नेशनल सर्विस स्कीम की वालंटियर बनी है। दूसरी तरफ जब हमने कॉलेज की प्रोफेसर और हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉक्टर बरनाली प्रमाणिक से बात की तो उन्होंने भी रानी कर्मकार की काफी तारीफ की और कहा की रानी कर्मकार का दो चरणों में चुनाव हुआ पहले वह विश्वविद्यालय स्तर पर चुनी गई उसके बाद असम के गुवाहाटी में वह एक और चुनाव प्रक्रिया में वह बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गई उनका चुनाव 45 एनएसएस वॉलिंटियर्स में से हुआ बंगाल से वह चुनी गई है उनके अलावा सात अन्य वालंटियर्स भी बंगाल का प्रतिनिधित्व यह करने के लिए चुने गए हैं यह परेड हर साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page