पानी की किल्लत से परेशान शिमुल गांव के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन:
1 min read
कुल्टी :पीने के पानी की मांग पर आज आसनसोल नगर निगम के 64 नंबर वार्ड अंतर्गत सिमुल गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि पिछले लंबे समय से इन्हें पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है लेकिन यहां के लोगों की पानी की कमी को दूर नहीं किया जा रहा है इसीलिए आज उन्होंने कुल्टी सेल के जीएम से मुलाकात की उन्होंने पानी की आपूर्ति करवाने के लिए डेढ़ महीने का समय मांगा है उन्होंने कहा कि उनका प्रोजेक्ट चालू है प्रोजेक्ट के पूरा होते ही पानी की कमी दूर हो जाएगी












